उन्नाव: स्लीपर बस व कार के टक्कर में दो मासूम सहित पांच लोगों की मौत

0

लखनऊ। सूबे में सड़क हादसे में मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उन्नाव जिले के आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह तड़के तेज रफ्तार से आ रही सवारियों से भरी स्लीपर और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरते ही बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा से सवारी लादकर बिहार जा रही स्लीपर बस जैसे ही उन्नाव जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची कि तेज रफ्तार से आ रही अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर बस पलटी खाते हुए गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दो मासूम बच्चों सहित पांच लोगों ने आखिरी सांस ले ली, जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह बस चालक को झपकी आने से होने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों के नाम का पता नहीं चल पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *