एसटीएफ ने गेमिंग एप के जरिए ठगी करने वाले चार सदस्य को पकड़ा
लखनऊ। एसटीएफ ने लोगों के नाम का सिम एक्टिवेट कर उससे यूपीआई आईडी बनाकर विभिन्न गेमिंग एप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को खीरी के सदर इलाके से गिरफ्तार किया है। जोकि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा अधिक पैसा कमाने का लोगों को झांसा देते थे। इनके कब्जे से 324 सिम कार्ड, आठ मोबाइल फोन, मार्को फिंगर मशीन, छह विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, 5800 रूपए की नकदी और एक आईडी कार्ड फोन पे बरामद हुआ है।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी के कई जिलों में विगत काफी दिनों से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। जिसको लेकर एसटीएफ की टीम ने जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर के आवास विकास कॉलोनी से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम अभिषेक वर्मा निवासी रामपुरवा पोस्ट कुरसेला थाना लहरपुर सीतापुर, नीरज वर्मा निवासी ग्राम रायपुर पोस्ट दुलही थाना निघासन लखीमपुर खीरी, रवि दीप कुमार निवासी बचाव पोस्ट जेतपुरवा थाना पहुआ जनपद लखीमपुर खीरी और आदेश वर्मा निवासी ग्राम बेलवा पोस्ट बजरिया थाना शारदा नगर लखीमपुर खीरी बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गिरोह है जो लोगों को विभिन्न सरकारी योजना का लाभ दिलाने एवं अन्य माध्यमों से पैसा दिलाने के नाम पर ठगी करता है। गिरोह के सदस्यों द्वारा लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम एक्टिवेट करके उसके एनएसडीएल अकाउंट से लिंक कर उसका यूपीआई बनाकर गेमिंग एप्प में पैसा लगाकर ठगी करते है।
