सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर जानकीपुरम में साड़ी वितरण, 500 महिलाओं का किया गया सम्मान

0

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर जानकीपुरम क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी की नेत्री पूजा शुक्ला ने किया, जिसमें क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को 500 साड़ियां वितरित कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूजा शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सहयोग और सशक्तिकरण के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से महिलाओं के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण बताया। साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान ललित तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, रंजीत यादव,सुधीर मौर्य ,संतोष रावत,दिनेश यादव, मो. हमजा और जगलाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *