UPSSSC परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी, केस दर्ज
लखनऊ l मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित UPSSSC की सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को कक्षा निरीक्षक ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा लिया। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया थाना केंद्र व्यवस्थापक डॉ. ए.एम. सिद्दीकी के अनुसार उनके केन्द्र पर रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा 2025/05 आयोजित थी। जिसमे जौनपुर निवासी ब्रिजेश यादव पुत्र सेचन यादव शामिल था। आरोप है कि उक्त अभ्यर्थी के कान में कैप्सूल और बांह पर डिवाइस लगी मिली थी। पूछताछ में पकडे गए अभ्यर्थी ब्रिजेश यादव ने डिवाइस पहले से बाथरूम में छिपाने की बात स्वीकार की। जिसके चलते उन्होंने नकल कराने वाले गिरोह की संलिप्तता होने की आशंका जता स्थानीय मानक नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार केन्द्र व्यवस्थापक की शिकायत पर
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनों का निवारण अधिनियम सहित सूचना प्रोधौगिकी संशोधन अधिनियम की धारा मे केस दर्ज कर डिवाइस के माध्यम से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।