मासूम पर ईंट से हमला

0

लखनऊ l सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में शनिवार को एक महिला को बुलाकर विवाद करने और उसके 9 वर्षीय बेटे पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति पर मारपीट, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गोसाईगंज के सठवारा निवासी श्रद्धा दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका विवाह करीब 10 साल पहले समीर दीक्षित निवासी सुशांत गोल्फ सिटी से हुआ था।पारिवारिक विवाद के कारण वह पिछले 8 वर्षों से पति से अलग रह रही हैं।
आरोप के मुताबिक 5 जुलाई 2026 को समीर ने श्रद्धा को फोन पर संदेश भेजकर खुर्दही बुलाया। कहा कि वह मुसीबत में हैं और जरूरी बात करनी है। श्रद्धा अपने 9 वर्षीय बेटे संस्कार के साथ वहां पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान समीर नशे की हालत में था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
श्रद्धा का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर समीर ने पास पड़ी पक्की ईंट का टुकड़ा उठाकर बेटे संस्कार के सिर पर दे मारा। हमले से बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *