डीजीपी ने मुख्यालय परिसर में किया पौधारोपण

0




लखनऊ। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने पुलिस मुख्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की थीम पर आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। 12 जुलाई 2026 को एक ही दिन 35 करोड़ पौधारोपण का महाभियान संचालित किया गया है, इसी क्रम में यूपी पुलिस द्वारा एक ही दिन में 10 लाख पौधारोपण कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। वहीं आलोक सिंह डीजी पीएसी यूपी ने निर्माणाधीन वीरांगना ऊदा देवी महिला वाहिनी परिसर में आम का पौधा लगाया।
डीजीपी ने कहा कि वे यूपी शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। उन्होने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत कम से कम एक पौधा लगाने एवं रोपित पौधे के संरक्षण का संकल्प लेने का भी सभी से आह्वान किया। इस मौके पर डीजी मुख्यालय, डीजी रेलवे, डीजी आर्थिक अपराध शाखा उप्र, एडीजी कानून-व्यवस्था, एडीजी लॉजिस्टिक, एडीजी मानवाधिकार, एडीजी अपराध/यातायात, एडीजी फायर सर्विस, एडीजी प्रशासन/कार्मिक सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *