भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भेदभाव चरम पर है-अखिलेश यादव

0

लखनऊ l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भेदभाव चरम पर है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। देवरिया में भाजपा के वर्चस्ववादियों द्वारा पीडीए समाज के एक युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिए जाने और बचाने गए अन्य 6 परिजनों पर जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सपा के नेता व प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो भाजपा सरकार के प्रश्रय प्राप्त प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। यह बेहद चिंतनीय एवं निंदनीय हैं। कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम भाजपा सरकार में यदि अंश मात्र भी लोक-लाज है तो कार्रवाई करे अन्यथा स्वीकार कर ले कि वो अत्याचारी भी है और अन्यायी भी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सत्ता के संरक्षण में अपराधी और दबंग गरीबों को प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रदेश में हर दिन निर्मम हत्याएं हो रही है। पीड़ितों को न्याय मांगने पर लाठियां मिलती है। भाजपा सरकार सत्ता से हटेगी, तभी पीड़ितों और गरीबों को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *