छत से गिर कर घायल मजदूर की मौत
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुरुवार देर रात छत पर सो रहा मजदूर तेज बारिश होने से भागा। भागते वक्त मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। जिससे उसके बांए पैर में सरिया घुस गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे केजीएमयू लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुशांत गोल्फ सिटी के फतेहपुर बक्कास गांव निवासी सुखराम (49)मजदूरी करते थे। पुलिस के मुताबिक सुखराम रोज की तरह गुरुवार रात छत पर सो रहे थे। अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह भागे, तो वह दो मंजिला से नीचे आ गिरे। जिससे सुखराम के पैर में सरिया घुस गई। सुखराम के चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े। देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़े थे। यह देखकर परिजन घबरा गए और फौरन गोसाईगंज स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में सुखराम ने दम तोड़ दिया।