दरोगा और स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई से दीपक चौधरी निवासी लिलरहेड़ी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में अवैध धनराशि की मांग के संबंध में शिकायत की। जिस पर निरीक्षक कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में मंदिर के सामने, पुलिस लाइन गेट नं.-2 के पास से उपनिरीक्षक प्रकाशचन्द्र (थाना गंगानगर मेरठ)निवासी ग्राम माती बसई थाना गोड़ा जनपद अलीगढ़ को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दूसरी ओर भ्रष्टाचार निवारण संगठन आजमगढ़ इकाई से मनोज निवासी अलीनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने पेड़ कटवाने के परमिशन के लिए किये गये आनलाइन आवेदन पर परमिशन कराये जाने के एवज में अवैध धनराशि की मांग के संबंध में शिकायत की। जिस पर निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कार्यालय वन संरक्षण, आजमगढ़ वृत्त-आजमगढ़ प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के मुख्य गेट के पास से आशुलिपिक (स्टेनो) कपिलदेव यादव (डीएफओ कार्यालय जनपद आजमगढ़)निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को सात हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *