सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ
लखनऊ l महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जोडने के लिये मंगलवार को आशियाना इलाके स्थित बाबा मार्केट, बंगला बाजार मे सिमरन सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष लखनऊ रूद्र दमन सिंह उर्फ बबलू, ओम प्रकाश सैनी, कार्यालय सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस लखनऊ बृज मोहन बन्चीवन व प्रोपराइटर इन्दू गौतम समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि रूद्र दमन सिंह उर्फ बबलू ने दीप प्रज्वलित करने के साथ फीता काटकर सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र’ का शुभारंभ करते हुए कहा ऐसे प्रशिक्षण केन्द्र न केवल युवतियों और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने केन्द्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की है।
