मिजोरम में 77 फीसदी व छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70.87 फीसदी मतदान

0

नई दिल्ली। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को 77.04 फीसदी मतदान हुआ। लोग सुबह सात बजे से मतदान के लिए लाइनों में लग गए थे। सेरछिप में सबसे ज्यादा 77.78 फीसदी तो सियाहा में सबसे कम 52.02 फीसदी मतदान हुआ। आइजोल में 65.06 फीसदी वोटिंग हुई। मिजोरम में 2018 के विधानसभा चुनाव में 81.61 फीसदी वोट पड़े थे। गवर्नर हरि बाबू कंभमपति ने आइजोल साउथ में सुबह सवा आठ बजे वोटिंग की। मुख्यमंत्री जोरमथंगा सुबह सात बजे के करीब वोट डालने आए थे, लेकिन ईवीएम में खराबी के चलते लौट गए। चार घंटे बाद वापस आकर उन्होंने वोट डाला।

उधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान के बीच नक्सलियों ने जमकर आतंक मचाया। कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में नक्सली वारदातें और मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। सुकमा में दो अलग-अलग आईईडी ब्लास्ट मेंदो जवान घायल हुए हैं। मीनपा इलाके में खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी थी। वहां तीन जवान घायल हुए हैं। इसके अलावा कांकेर में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक किसान घायल हुआ है। बीजापुर में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *