फायदेमंद है मूली : चेहरा बनाए खूबसूरत, मोटापे से दिलाए मुक्ति

0

लखनऊ। भोजन के मध्य में कच्ची मूली खाने से भोजन करने में रुचि बढ़ती है। सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पौष्टिकता से भरपूर मूली पूरे भारत में पैदा होती है। अक्तूबर-नवंबर में आने वाली मूली खाने योग्य मानी जाती है। सलाद के रूप में खाई जाने वाली मूली से कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। भोजन के मध्य में कच्ची मूली खाने से भोजन करने में रुचि बढ़ती है। सुबह के समय मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।कुछ लोग मूली के पत्तों को फेंक देते हैं, जबकि पत्तों में भी स्वाद तथा काफी मात्रा में पोषक तत्त्व होते हैं।

मूली खाने से दांत मसूड़े मजबूत होते हैं, हड्डियों में मजबूती आती है। थकान मिटाने और नींद लाने में भी मूली सहायक है। यह उच्च रक्तचाप, बवासीर की तकलीफ में लाभकारी है। इसका रस निकाल कर पीने से मूत्र रोगों में भी लाभ होता है। पीलिया रोग में ताजा मूली का प्रयोग बहुत ही उपयोगी है। आज के महारोग मोटापे से परेशान हैं, तो मूली के रस में नींबू व नमक मिला कर नियमित सेवन करें, लाभ होगा।मूली के रस में सामान मात्रा में अनार का रस मिलाकर पीने से हिमोग्लोबिन बढ़ता है।मूली खाने से रक्त विकार दूर होते हैं। त्वचा के दाग धब्बे हटते हैं। दांतों पर पीलापन हो, तो मूली के टुकड़े पर नींबू का रस लगाकर दांतों पर धीरे-धीरे मलने से दांत साफ होंगे। इसके अलावा मूली को काट कर नींबू लगा कर छोटे- छोटे टुकड़े दांतों से काट कर धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद उगल दें। ऐसा नियमित रूप से करने से दांतों पर चढ़ी पीली परतें हट जाएंगी। पायरिया से परेशान लोग मूली के रस से दिन में 2-3 बार कुल्ले करें और इसका रस पिएं, तो लाभ होगा। मूली के रस से कुल्ले करना, मसूड़ों, दांतों पर मलना और पीना दांतों के लिए बहुत लाभकारी है। कब्ज से परेशान हैं, तो मूली पर नींबू व नमक लगा कर सवेरे खाएं, लाभ होगा। भोजन में मूली सलाद के रूप में लें तो और लाभ होगा। सुबह-शाम मूली का रस पीने से पुराने कब्ज में भी लाभ होता है। पेट दर्द परेशान करे तो मूली का रस नींबू मिला कर पिएं या मूली का अचार खाएं। मुंह से गंध आती हो तो मूली के पत्तों पर सेंधा नमक मिला कर रोज खाएं। दुर्गंध नष्ट होगी। हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं, लेकिन मुंहासे और झाइयां चेहरे की खूबसूरती छीन लेती हैं। मुंहासों के लिए मूली का टुकड़ा गोल काट कर मुंहासों पर लगाएं और तब तक लगाए रखें, जब तक यह खुश्क न हो जाए। थोड़ी देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, काफी लाभ होगा। मूली में काफी मात्रा में लौह तत्त्व मौजूद होता है, जो खून को साफ करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *