अस्पताल में ट्रक चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर पीटा
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दबंगों ने ट्रक बैक करते समय थार गाड़ी में टक्कर लग जाने के बाद ट्रक चालक व क्लीनर को जमकर पीटा और उसे बंधक बनाकर रात भर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर रखा सुबह जब परिजनों को घटना का पता चला तो मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वाया और पुलिस पर शिकायत की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीड़ित चालक शिवा सिंह ने बताया कि वह वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 5 के लौगा खेड़ा का निवासी है वह अपने परिचालक आशीष के साथ बीते 8 जुलाई को ट्रक पर समान लाद कर बंथरा से खुर्दही बाजार गया था। सामान उतारने के बाद ट्रक करते समय पड़ोस में स्थित ए. एस. हॉस्पिटल के सामने रोड पर खड़ी थार से टकरा गई थी। जिसके बाद अस्पताल से बाहर निकल कर आये गौरव तिवारी, समीर सिंह, गौरव पप्पू व मैनेजर अरुण ने मिलकर पीटा और एक लाख रुपये की डिमांड की। जबकि गाड़ी में सिर्फ खरोच आई थी। रात करीब तीन बजे जब मारपीट के बाद कमरे में बंद करके जब वापस चले गए तो पीड़ित ने अपनी माँ को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर 9 जुलाई की सुबह पहुंची माँ ने परिचितों से सिपारिश करने के बाद बंधक से मुक्त कराया। बंधक मुक्त होने के बाद पीड़ित ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर अस्पताल संचालक थार मालिक समेत पिटाई करने वाले सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खुरदही बाजार स्थित इस हॉस्पिटल के पास कोई भी अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं है लोग अस्पताल में आते हैं तो उन्हें रोड पर ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती है ऐसे में लोग जब अपनी गाड़ी को बैक करते हैं या कट के कारण से निकलते हैं तो टक्कर लगा या स्क्रैच आना स्वभाविक हो जाता है ऐसे में दबंग किस्म के व्यक्ति लड़ाई करके मारपीट करते रहते हैं या कोई नया मामला नहीं है ऐसे और भी कई घटनाएं हो चुकी है।